चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स ने त्रिनिदाद को दिया 171 रनों का लक्ष्य (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू साउथ वेल्स की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। न्यू साउथ वेल्स की ओर से हग्स और वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी की। हग्स 64 गेंदों पर 83 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट हुए। हग्स ने 11 चौके और एक छक्का लगाया।
वार्नर ने 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। हेनरिक 11 गेंदों में 17 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर सिमंस के हाथों कैच आउट हुए। रोहरेर दो रन बनाकर आउट हो गए। स्मिथ तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
त्रिनिदाद के गेंदबाज ब्रावो ने तीन विकेट हासिल किए जबकि डी. मोहम्मद को एक विकेट मिला।
उल्लेखनीय है कि न्यू साउथ वेल्स की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जबकि टोबेगो की टीम ने अभी तक छुपे रूस्तम की तरह खेल का मुजाहिरा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications