कश्मीरी क्रिकेटर की गिरफ्तारी के बाद केप कोबरा-विक्टोरिया का मैच रूका (लीड-1)
बेंगलुरू, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की अंडर 22 टीम के एक खिलाड़ी की कथित तौर पर संदिग्ध विस्फोटक रखने के आरोप में शनिवार को हुई गिरफ्तारी के बाद स्थानीय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में केप कोबरा और विक्टोरिया के बीच खेला जाने वाला मैच अभी तक आरंभ नहीं हो पाया है।
वेबसाइट क्रिक इंफो के मुताबिक मैच पांच बजे आरंभ होना तय किया गया था लेकिन खबर लिखे जाने तक टॉस नहीं हुआ था। दरअसल पुलिस सभी खिलाड़ियों को यह जानकारी दे रही है कि किन हालातों में कश्मीरी क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले, बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त शंकर बिदारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "स्टेडियम के एक स्टाफ से शुक्रवार रात मिली जानकारी के आधार पर हमने जब इस खिलाड़ी के कमरे की तलाशी ली तो मेटल डिटेक्टर ने एक बैग में विस्फोटक होने का संकेत दिया लेकिन बैग में कोई विस्फोटक नहीं मिला।"
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बैग में विस्फोटक लाया गया हो और उसे बाद में कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया हो।
उल्लेखनीय है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आज शाम चार बजे और रात आठ बजे चैम्पियंस लीग मुकाबले के दो मैच खेले जाने है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications