अफरीदी अगले साल मई में वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तान ने 2009 में यूनुस खान की कप्तानी में ट्वेंटी-20 खिताब जीता है।
पीसीबी की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कप्तान यूनुस खान को दोबारा कप्तानी सौंपने के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई। यूनुस ने मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद बीते मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।