संदीप ने 35वें और 67वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल किए। भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल गुरविंदर सिंह चंडी ने 29वें मिनट में किया। कनाडा के लिए एकमात्र गोल डेविड जेम्ससन ने 41वें मिनट में किया।
भारतीय टीम का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा। उसने शुरुआत में ही कुछ बेजां गलतियां कीं। प्रबोध टिर्की और कप्तान राजपाल सिंह के नेतृत्व में अग्रिम पंक्ति भी संघर्ष करती नजर आई।
मेजबान टीम की गलतियों के कारण भारत को कुछ पेनाल्टी कार्नर हासिल हुए लेकिन संदीप और वी.आर. रघुनाथ ने इन्हें गोल में तब्दील करने में शत-प्रतिशत सफलता नहीं हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।