दिल्ली को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के रूप में लगा। दिलशान एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद चौथी गेंद पर कप्तान गौतम गंभीर भी बोल्ड हो गए। दोनों विकेट रोरी क्लीनवेल्ट के खाते में गए।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने दो ओवर में दो विकेट के नुकसान पर चार रन बना लिए थे। मनोज तिवारी तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दिनेश कार्तिक ने खाता नहीं खोला था।
कोबराज टीम के लिए यह मैच महज औपचारिकता है। वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि गौतम गंभीर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली की टीम अपने दूसरे मैच में मिली हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
यह मैच जीतकर दिल्ली की टीम खुद को दिलासा देना चाहेगी क्योंकि परिणाम के लिहाज से उसके लिए कुछ नहीं बचा है। ऐसे में दिल्ली की ओर से विस्फोटक खेल की आशा की जा रही है।
इस मैच में मिली जीत से कोबराज टीम को सेमीफाइनल में साइमन कैटिच की कप्तानी वाली न्यू साउथ वेल्स टीम के साथ भिड़ने का मौका मिलेगा लेकिन हार की सूरत में उसे त्रिनिदाद एवं टोबेगो के साथ खेलना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।