सोमवार को बेकर को स्टॉकहोम ओपन के पहले दौर में अपने ही देश के साइमन ग्रेउल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ग्रेउल ने पहले दौर का यह मैच 2-6, 6-3, 7-5 से जीता।
स्टॉकहोम ओपन के माध्यम से स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग नवंबर में लंदन में खेले जाने वाले एटीपी वर्ल्ड ग्रुप फाइनल्स में खेलने का अधिकार हासिल करना चाहेंगे।
बेकर के लिए पिछले दो महीने बेहद खराब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी मैच नहीं जीता है। सिनसिनाटी ओपन के पहले दौर में मार्टिन वासालो एग्रुएलो के हाथों मिली हार के बाद बेकर जीत के लिए तरस गए हैं।
दूसरी ओर, अगले दौर में ग्रुएल का सामना स्पेन के गुर्लेमो गार्सिया लोपेज से भिड़ेंगे। लोपेज ने पहले दौर में स्पेन के ही अल्बटरे मार्टिन को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।