गंगजी ने टूर्नामेंट के लिए खेले गए क्वालीफाईंग में पहला स्थान हासिल किया। हांगकांग ओपन में कोरिया के यांग योंग इयुन, चीनी ताइपे के लिन वेन टांग और उत्तरी आयरलैंड के युवा खिलाड़ी रोरी मैक्लॉरी हिस्सा लेंगे।
यूबीएस हांगकांग ओपन हांगकांग का सबसे पुराना खेल आयोजन है। इसकी शुरुआत 1959 में हुई थी और इसे एशियाई और यूरोपियन टूर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन 12-15 नवंबर तक होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।