लग्जमबर्ग ओपन : आसानी से दूसरे दौर में पहुंचीं क्लाइस्टर्स
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक क्लाइस्टर्स ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में मेघान श्वागनेसी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से पराजित किया। क्लाइस्टर्स पांच बार यह खिताब जीत चुकी हैं।
दूसरी ओर, शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं डेनमार्क की केरोलिन वोजनियास्की पहले दौर से ही बाहर हो गई हैं। वोजनियास्की ने इस साल अमेरिकी ओपन का फाइनल खेला था।
वोजनियास्की को दाएं पैर में चोट के कारण बाहर जाना पड़ा। स्थानीय खिलाड़ी एनी क्रेमर के साथ जारी मुकाबले के दौरान वह 7-5, 5-0 की बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अंतिम समय में उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी।
क्रेमर को अमेरिका की युवा खिलाड़ी मेलाने ऑडिन के स्थान पर प्रतियोगिता में खेलने का हक दिया गया है। ऑडिन ने बुखार के कारण टूर्नामेंट से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications