मुंबई में सुरक्षा इंतजाम से खुश है आस्ट्रेलियाई टीम
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक भारत पहुंचने के बाद अपने पहले पत्रकार सम्मेलन में आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने यह जानकारी दी। पोंटिंग ने पुख्ता व्यवस्था करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को धन्यवाद दिया।
पोंटिंग ने कहा, "भारत पहुंचने के साथ ही हमने महसूस किया कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है। हम इसे लेकर पूरी तरह संतुष्ट और खुश हैं।"
पोंटिंग ने कहा कि आज की तारीख में विदेशी दौरे के दौरान टीमें अपनी सुरक्षा को लेकर सबसे अधिक चिंतित रहती हैं लेकिन भारत में ऐसी कोई बात नहीं।
बकौल पोंटिंग, "बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की चाह आज की जरूरत बन गई है। इसे लेकर चिंता बनी रहती है लेकिन बीसीसीआई ने हमारी सुरक्षा में कोई कमी नहीं की है। हम आशा करते हैं कि सुरक्षा व्यवस्था का यह स्तर पूरी श्रृंखला के दौरान बरकरार रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications