मुश्ताक अली ट्रॉफी : हिमाचल पर भारी पड़ा हरियाणा
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने अंकित रावत और सचिन राणा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए।
अंकित ने 46 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली जबकि सचिन ने 20 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की सहायता से 33 रनों का योगदान दिया।
हिमाचल प्रदेश की ओर से जितेंद्र मेहता ने दो विकेट हासिल किए जबकि हरफनमौला खिलाड़ी विक्रमजीत मलिक, शरणदीप सिंह और मुकेश शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
जवाब में खेलने उतरी हिमाचल की टीम विक्रमजीत के शानदार अर्धशतक और संगराम सिंह तथा वीए इंदुलकर की उम्दा बल्लेबाजी के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट खोकर 136 ही बना सकी।
विक्रमजीत ने अपनी 54 रनों की पारी के दौरान 45 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि 25 रन बनाने वाले संगराम ने 21 गेंदें खेलकर पांच चौके जड़े। इंदुलकर ने 26 गेंदें खेलकर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
हरियाणा की ओर से तरसेमलाल बिल्ला ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा को दो सफलता मिली। यजुवेंद्र चहल भी एक विकेट हासिल करने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications