चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स को पहला झटका, वार्नर आउट (लीड-2)
सलामी बल्लेबाजी डेविड वार्नर 48 रन बनाने के बाद रन आउट हुए। वार्नर ने 25 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट 62 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक न्यू साउथ वेल्स टीम ने नौ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे। फिल ह्यूज 26 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 और डेनियल स्मिथ छह रन बनाकर खेल रहे थे।
दोनों टीमें सुपर-8 दौर में दो-दो मैच जीतकर यहां तक पहुंची हैं। कैटिच ने बिना किसी परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया है जबकि विक्टोरिया के कप्तान कैमरून व्हाइट ने भी अपरिवर्तित टीम के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया।
दोनों टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और इस लिहाज से कोटला की पिच पर होने वाले इस दिन-रात के मुकाबले के दौरान जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। चैम्पियंस लीग में अब तक गिने-चुने मैचों में ही रोमांचक भिड़ंत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications