Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : विक्टोरिया के 68 रन पर 7 विकेट गिरे (लीड-5)

विक्टोरिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेडे 13 और हारवुड शून्य पर खेल रहे हैं।

विक्टोरिया का पहला विकेट दूसरे ओवर में राब क्विनी के रूप में गिरा। वह खाता भी नहीं खोल सके। उसके बाद ब्राड हॉग भी दूसरे ही ओवर में बगैर खाता खोले पेवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर में ब्लिजार्ड भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग तीन विकेट के नुकसान पर छह रन था।

इसके बाद डेविड हसी 16, कैमरून व्हाइट 11, मैकडोनाल्ड 9 और क्लाइंट मैके 8 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साइमन कैटिच की कप्तानी में खेल रही न्यू साउथ वेल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाजी डेविड वार्नर 48 रन बनाने के बाद रन आउट हुए। वार्नर ने 25 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट 62 रन के कुल योग पर गिरा।

फिल ह्यूज 35, डेनियल स्मिथ 20, कैटिच 26, हेनरिक्स 12, स्मिथ 2 और रोहरेर 19 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमें सुपर-8 दौर में दो-दो मैच जीतकर यहां तक पहुंची हैं। कैटिच ने बिना किसी परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया है जबकि विक्टोरिया के कप्तान कैमरून व्हाइट ने भी अपरिवर्तित टीम के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया।

दोनों टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और इस लिहाज से कोटला की पिच पर होने वाले इस दिन-रात के मुकाबले के दौरान जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। चैम्पियंस लीग में अब तक गिने-चुने मैचों में ही रोमांचक भिड़ंत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+