Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

काउंटी क्लब सरे ने पीयूष चावला के साथ करार किया

वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 20 साल के पीयूष पिछले सत्र में ससेक्स के लिए खेले थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 27.25 के औसत से 36 विकेट चटकाए थे।

सरे ने नए सत्र के लिए स्टीवन डेविस और गारेथ बैटी के साथ करार किया है। 2009 सत्र में डेविस और बैटी वॉरसेस्टरशायर के लिए खेले थे। सरे टीम के प्रबंधक क्रिस एडम्स ने कहा कि पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहना ही पीयूष के पक्ष में गया।

बकौल एडम्स, "सरे ने हमेशा से स्पिन कला का उच्चस्तरीय प्रदर्शन किया है। जिम लेकर से लेकर सकलैन मुश्ताक तक सरे के स्पिनरों ने काउंटी क्रिकेट में एक नया आयाम स्थापित किया है। आशा है कि पीयूष इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे।"

भारत के लिए दो टेस्ट और 21 एकदिवसीय मैच खेल चुके पीयूष ने भारत में जारी प्रथम चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में ससेक्स का प्रतिनिधित्व किया है।

पीयूष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए खेलते हैं। अगले साल खेले जाने वाले आईपीएल के तीसरे संस्करण की समाप्ति के बाद वह मई में सरे टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+