विटोरी चुने गए न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के अलावा विटोरी ने घरेलू मैचों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी का सम्मान भी हासिल किया है। इसके लिए उन्हें क्रमश: विंसर कप और जेआर रीड कप प्रदान किया गया है।
देश के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज का सम्मान मार्टिन गुपटिल को मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ घरेलू बल्लेबाज का सम्मान जेसी राइडर हासिल करने में सफल रहे। तेज गेंदबाज कइल मिल्स को सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय गेंदबाज चुना गया।
महिला क्रिकेटरों में पूर्व कप्तान हैदी टिफिन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए रुथ मार्टिन कप प्रदान किया गया। इसके अलावा इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाली केट पुलफोर्ड को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। केट को फिल ब्रेकलर ट्रॉफी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications