मुश्ताक अली ट्रॉफी : हरियाणा के गेंदबाजों ने सेना के पांव उखाड़े
हरियाणा की जीत में उसके गेंदबाजों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सेना के सभी बल्लेबाजों को 19.2 ओवरों में 73 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटा दिया। तरसेमलाल बिल्ला ने 10 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अमरदीप सोनकर और यजुवेंद्र चहल ने दो-दो सफलता हासिल की। सेना के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। किशनसिंह चावड़ा ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।
इससे पहले, हरियाणा ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 153 रन बनाए थे। हरियाणा की ओर से राहुल धवन ने 34, अंकित रावत ने 32, नीतिन सैनी ने 31, प्रदीन साहू ने नाबाद 22 और जोगेंदर शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। शर्मा ने मात्र सात गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के लगाए।
मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने बुधवार को इसी मैदान पर हिमाचल प्रदेश को पराजित किया था। इस मैच में भी अंकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए थे। उन्होंने 46 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का ज़ड़ा था। इसके अलावा बिल्ला ने तीन विकेट झटके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications