Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिस्बाह की छुट्टी, बट्ट और नजीर की वापसी (लीड-1)

कराची, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2007 में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान अपनी चमकदार बल्लेबाजी के बूते पाकिस्तानी टीम में अहम स्थान बनाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाजी मिस्बाह-उल-हक को क्रिकेट के तीनों स्वरूपों (टेस्ट, एकदिवसीय व ट्वेंटी-20) के लिए चयनित राष्ट्रीय टीमों से बाहर कर दिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ताओं ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात में न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली क्रिकेट श्रृंखला के लिए टीमों की घोषणा की। यूनुस खान को जहां टेस्ट तथा एकदिवसीय टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया है वहीं शाहिद अफरीदी ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान होंगे।

मिस्बाह को 2007 में पाकिस्तानी टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन दो साल के भीतर उन्हें किसी भी टीम में जगह पाने के लायक नहीं समझा गया। इसका कारण यह है कि पिछले काफी समय से मिस्बाह खराब फार्म में चल रहे हैं।

चयनकर्ताओं ने गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित बैठक के दौरान सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट और इंडियन क्रिकेट लीग से नाता तोड़कर मुख्यधारा में लौटे इमरान नजीर को भी टीम में शामिल करने का फैसला किया। दोनों को विशषज्ञ सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी गई है।

इसके अलावा कराची के युवा खिलाड़ी खालिद लतीफ भी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं। लतीफ ने घरेलू क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी करके चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।

पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के साथ दुबई और अबू धाबी में नवंबर में तीन एकदिवसीय मैच और दो ट्वेंटी-20 मैच खेलना है। इसके बाद पाकिस्तानी टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी।

टीमें इस प्रकार हैं :

टेस्ट : सलमान बट्ट, खुर्रम मंजूर, इमरान फरहत, यूनुस खान, मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक, फवद आलम, फैजल इकबाल, कामरान अकमल, दानिश कनेरिया, सईद अजमल, यासिर अराफात, उमर गुल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर, अब्दुर रउफ, उमर अकमल और सरफराज अहमद।

एकदिवसीय : सलमान बट्ट, इमरान फरहत, यूनुस खान, खालिद लतीफ, मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक, उमर अकमल, अब्दुर रज्जाक, राणा नवेद उल हसन, शाहिद अफरीदी, राव इफ्तिखार अंजुम, वहाब रियाज, कामरान अकमल, सईद अजमल, मोहम्मद आमेर।

ट्वेंटी-20 : खालिद लतीफ, इमरान नजीर, उमर अकमल, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, अब्दुर रज्जाक, राणा नवेद उल हसन, उमर गुल, मोहम्मद आमेर, राव इफ्तिखार अंजुम, सईद अजमल, इमरान फरहत, फवद आलम और सोहेल तनवीर।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+