लग्जमबर्ग ओपन : क्लाइस्टर्स को हराकर श्नाइडर क्वार्टर फाइनल में
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गुरुवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में श्नाइडर ने विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्लाइस्टर्स को 6-4, 3-6, 7-6 से पराजित किया।
दो घंटे से अधिक समय तक चले इस मैच के दौरान क्लाइस्टर्स बिल्कुल लय में नजर नहीं आईं। उन्होंने कुल 11 डबल फॉल्ट किए। इसी का फायदा उठाकर श्नाइडर ने तीन बार उनकी सर्विस ब्रेक की।
लगभग दो साल के अंतराल के बाद पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस में वापसी करने वाली क्लाइस्टर्स की यह वापसी के बाद पहली हार है। अगले दौर में श्नाइडर की भिड़ंत जर्मनी की सेबिन लेसिस्की से होगी।
गुरुवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में डेनिएला हंतुचोवा ने लूसी हेराडेका को 7-5, 3-6, 6-2 से, सहर पीर ने कार्ला स्वारेज नावारो को 3-6, 6-3, 6-1 से, यानिया विकमाएर ने एलिज कार्नेट को 7-5, 7-6 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications