यूरोपा लीग : बेनफिका ने एवर्टन को बुरी तरह हराया
इसके अलावा गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में 2009 का यूईएफए कप के विजेता युक्रेन के क्लब शाखतार डोनेटस्क और एसवी हैम्बर्ग भी अपने-अपने ग्रुप में जीत हासिल करने में सफल रहे।
शाखतार ने जहां फ्रांसीसी क्लब टूलूस को 2-0 से पराजित किया वहीं एसवी हैम्बर्ग ने एक रोचक मुकाबले में इंग्लैंड के क्लब सेल्टिक को 2-1 से मात दी।
इस जीत के साथ शाखतार ने तीन मैचों से नौ अंक जुटाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टूलूस पांच अंकों के साथ ग्रुप-जे में दूसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर, अपने पहले दो मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत करने वाले एवर्टन को ग्रुप-आई में निराशा हाथ लगी।
अन्य मुकाबले में इजरायल के क्लब हापोएल तेल अलीव ने रैपिड विएना को 5-1 से पराजित किया। अंकों के आधार पर हापोएल ग्रुप-सी में एसवी हैम्बर्ग से आगे है। सेल्टिक एक अंक के साथ सबसे नीचे चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications