नंबर 1 के लिए आस्ट्रेलियाई चुनौती को ध्वस्त करने उतरेगा भारत
हाल के वर्षो में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई है और कई मौकों पर भारत आस्ट्रेलिया का मानमर्दन करने में सफल रहा है।
सात मैचों की श्रृंखला जीत कर भारत एकदिवसीय मैचों में शीर्ष स्थान पर काबिज होने की कोशिश करेगा वहीं आस्ट्रेलिया चैंपियन्स ट्राफी जीतने के बाद भारत को उसी की जमीन पर मात दे कर दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि आस्ट्रेलिया की बादशाहत को चुनौती देना आसान नहीं है।
हाल के वर्षो में भारत और आस्ट्रेलिया के मुकाबलों के दौरान पैदा हुई उत्तेजना और दर्शकों के उत्साह ने भारत-पाकिस्तान मैचों के रोमांच को भी मात दी है। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी।
मैदान के बाहर वाक युद्ध के बाद दोनों टीमें रविवार को मैदान पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है।
रिकी पोंटिंग की टीम पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक संतुलित दिखती है। दक्षिण अफ्रीका से अपनी जमीन पर और बाहर हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने पकिस्तान को तटस्थ स्थान पर खेली गई एक दिवसीय श्रृंखला में हराया, इंग्लैंड का 6-1 से मानमर्दन किया और दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैंपियस ट्राफी पर कब्जा किया।
चैंपियंस ट्राफी जीत कर आस्ट्रेलिया ने फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। आस्ट्रेलिया ने पिछले 17 एकदिवसीय मुकाबलों में से 14 मुकाबले जीते हैं।
एक दिवसीय मैचों में जहां तक भारत के प्रदर्शन का सवाल है तो उसने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने के पहले न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को हरा कर एक दिवसीय मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन भारत के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आईसीसी की दो प्रतियोगिताओं में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है।
आस्ट्रेलिया को घरेलू श्रृंखला में मात देकर महेंद्र सिंह धोनी अपने आलोचकों को दिखाना चाहेंगे कि उनकी कप्तानी का स्वर्णिम दौर अभी थमा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications