खेल मंत्री ने सुब्रतो कप के आयोजन के लिए 20 लाख रुपये दिए
खेल मंत्रालय इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये की मदद देता है लेकिन इस बार इसके आयोजकों को विशेष तौर पर अतिरिक्त राशि दी जा रही है। खेल मंत्रालय का मानना है कि सुब्रतो कप जैसे टूर्नामेंट के आयोजन से देश में स्कूल और कॉलेज स्तर पर फुटबाल को लोकप्रिय बनाया जा सकता है।
मंत्रालय मानता है कि देश में प्रतिभा की खोज की दिशा में इस टूर्नामेंट की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। सुब्रतो कप का आयोजन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्कूल स्तर की चैम्पियन फुटबाल टीमों के बीच कराया जाता है। इसके अंतर्गत अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की टीमों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होती है।
टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय वायुसेना द्वारा कराया जाता है और इसका नामकरण देश के पहले वायुसेना प्रमुख एअरचीफ मार्शल (स्वर्गीय) ए.एम. सुब्रतो के नाम पर रखा गया है। इस साल यह टूर्नामेंट अपने आयोजन की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications