वसीम अकरम की पत्नी लाहौर में सुपुर्द-ए खाक
हुमा की अंतिम यात्रा में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कई पूर्व खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के गणमान्य लोग और वसीम के प्रशंसकों ने हिस्सा लिया है।
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और वसीम के साथ खेल चुके सईद अनवर ने अंतिम संस्कार के दौरान विशेष प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया। विशेष प्रार्थना सभा में पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट्ट, पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक, मोइन खान , एजाज अहमद और जाकिर खान सहित कई अन्य खिलाड़ी शामिल हुए।
हुमा को मंगलवार को इलाज के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद हुमा को गंभीर हालत में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
हुमा और अकरम 1986से एक दूसरे को जानते थे। दोनों साथ-साथ पढ़ा करते थे। 1993 में दोनों ने विवाह किया था। उस समय वसीम अपने करियर के चरम पर थे। वसीम और हुमा पाकिस्तान के लोकप्रिय दंपतियों में एक थे।
हुमा एक जानी-मानी मनोचिकित्सक थीं। वसीम की कप्तानी के दौरान उन्हें टीम का मनोवैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। हुमा और अकरम के दो बच्चे-तैमूर और अकरम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications