Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय बुजुर्ग धावक ने पूरी की 97वीं मैराथन

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के 77 वर्षीय बुजुर्ग धावक आशीष रॉय ने अपने जीवन की 97वीं मैराथन पूरी की है। वह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में गत छह महीने में नौ मैराथन दौड़ों में हिस्सा ले चुके हैं।

रॉय ने रविवार को 26.2 मील दूरी की 'मरीन कॉर्प्स मैराथन' को छह घंटे और 41 मिनट में पूरा किया। जून में उन्होंने नियाग्रा मैराथन को छह घंटे और 37 मिनट में पूरा किया था। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "यह मैराथन मेरे लिए अच्छी रही और मुझे बहुत खुशी हुई।"

रॉय के साथ इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों और अधिकारियों ने भी रॉय का उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों ने उनके लिए तालियां बजाईं और कहा, "आप एक अद्भुत इंसान और नौजवानों के लिए मिसाल हैं।"

पिछले दिनों अमेरिका में आयोजित 26 मील दूरी की मैराथन 'बैल्टीमोर रनिंग फेस्टीवल' में भाग लेने वाले रॉय सबसे बुजुर्ग प्रतिभागी थे। इसमें कुल 4,400 लोगों ने हिस्सा लिया था। रॉय ने इस मैराथन को पूरा करने में पिछले महीने की रोचेस्टर मैराथन की तुलना में 11 मिनट कम समय लिया था।

'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज करा चुके रॉय भारत के बाहर अब तक 20 देशों में आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ों में शिरकत कर चुके हैं।

भारतीय वायु सेना में हृदय रोग विशेषज्ञ रहे रॉय ने अवकाश ग्रहण करने के बाद 52 वर्ष की उम्र से विभिन्न मैराथनों में हिस्सा लेना आरंभ किया। वह 'जॉय ऑफ रनिंग' नाम से एक किताब भी लिख चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+