Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सईद का यूनुस के खिलाफ साजिश से इंकार

मीडिया में प्रकाशित खबरों को लेकर सईद ने समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा, "मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि मैंने चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अफरीदी को कप्तान बनाए जाने को लेकर किसी तरह की साजिश की थी।"

सईद ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि अपने अभियान में नाकाम रहने के कारण ही उन्होंने अपना पद छोड़ा है। सईद ने कहा, "यह एक और बेबुनियाद आरोप है। मैं यूनुस का सम्मान करता हूं। जहां तक पद छोड़ने की बात है तो मैंने इस बारे में पीसीबी को श्रीलंका दौरे के बाद ही जानकारी दे दी थी। मुझे इंतजार करने के लिए कहा गया था।"

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद मैच फिक्सिंग के आरोपों से तंग आकर कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था लेकिन पीसीबी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और यूनुस एक सप्ताह के भीतर दोबारा अपना पद हासिल करने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+