बांग्लादेश ने पकड़ बनाई, जिंबाब्वे के 5 विकेट गिरे (लीड-5)
जिंबाब्वे की टीम ने 90 के कुल योग पर पांच विकेट गंवा दिए। अब तक सलामी बल्लेबाज चामू चिबाबा (26), ब्रेंडन टेलर (0), पूर्व कप्तान तातेंदा ताइबू (0), चार्ल्स कोवंट्रे (32) और हेमिल्टन मास्काद्जा (10) के विकेट गिरे हैं। तीन विकेट स्पिन गेंदबाज अब्दुर रज्जाक ने हासिल किए हैं।
चिबाबा ने 28 गेदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा। कोवंट्रे ने 43 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया है। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 23 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए थे। स्टुअर्ट मैत्सीकैनियरी 17 और एल्टन चिगुंबुरा नौ रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश टीम 46.5 ओवरों में 186 रन बनाकर पेवेलिटन लौट गई। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 57 रन बनाए जबकि डोलार मोहम्मद ने 41 रनों का योगदान दिया। रहीम ने 78 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए जबकि मोहम्मद ने अपनी 30 गेंदों की तेज पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके अलावा नईम इस्लाम ने 20, मोहम्मद अशरफुल ने 20, रकीबुल हसन ने 16 और कप्तान सकीबुल हसन ने 13 रनों का योगदान दिया। जिंबाब्वे की ओर से एल्टन चिगुंबुरा ने तीन विकेट चटकाए जबकि चिबाबा और कइल जारविस के खाते में दो-दो विकेट आए।
छह महीने के भीतर दोनों टीमों के बीच यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला है। इससे पहले जिंबाब्वे में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 4-1 से पराजित किया था।
बांग्लादेश की टीम हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन की कप्तानी में खेल रही है। मशरफे मुर्तजा को इस पांच मैचों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन वह समय रहते फिट नहीं हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications