जिंबाब्वे ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया (लीड-6)
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने 187 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही जिंबाब्वे की टीम पांच विकेट 90 रन के कुल योग पर ही झटक दिए थे लेकिन स्टुअर्ट मैत्सीकैनियरी (नाबाद 47) और एल्टन चिगुंबुरा (नाबाद 60) ने छठे विकेट के लिए 99 रन जोड़कर अपनी टीम को 34.4 ओवरों में ही जीत दिला दी।
मैत्सीकैनियरी और चिगुंबुरा के कमान संभालने तक जिंबाब्वे ने सलामी बल्लेबाज चामू चिबाबा (26), ब्रेंडन टेलर (0), पूर्व कप्तान तातेंदा ताइबू (0), चार्ल्स कोवंट्रे (32) और हेमिल्टन मास्काद्जा (10) के विकेट गंवाए थे।
इसके अलावा चिबाबा ने 28 गेदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा। कोवंट्रे ने 43 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया है। बांग्लादेश की ओर से स्पिन गेंदबाज अब्दुर रज्जाक ने तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश टीम 46.5 ओवरों में 186 रन बनाकर पेवेलिटन लौट गई। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 57 रन बनाए जबकि डोलार मोहम्मद ने 41 रनों का योगदान दिया। रहीम ने 78 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए जबकि मोहम्मद ने अपनी 30 गेंदों की तेज पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके अलावा नईम इस्लाम ने 20, मोहम्मद अशरफुल ने 20, रकीबुल हसन ने 16 और कप्तान सकीबुल हसन ने 13 रनों का योगदान दिया। जिंबाब्वे की ओर से एल्टन चिगुंबुरा ने तीन विकेट चटकाए जबकि चिबाबा और कइल जारविस के खाते में दो-दो विकेट आए।
छह महीने के भीतर दोनों टीमों के बीच यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला है। इससे पहले जिंबाब्वे में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 4-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications