भारत के 200 रन पूरे, 4 विकेट गिरे (लीड-2)
महेंद्र सिंह धौनी 62 गेंदों में तीन चौके की मदद से 55 रन और सुरेश रैना 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम को 21 रनों के कुल स्कोर पर सचिन के रूप में पहला झटका लगा। वह महज चार रन बनाकर पीटर सिडल का शिकार बन गए।
सचिन के पेवेलियन लौटने के बाद सहवाग ने अपने जाने-पहचाने में अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और पारी को गौतम गंभीर के साथ मिलकर संभालने की भरपूर कोशिश की। परंतु सहवाग भी 40 रनों के निजी स्कोर पर मिशेल जानसन की एक गेंद पर चकमा खा गए। उन्होंने अपनी 40 रनों की पारी में 31 गेंदों का सामना किया जिसमें छह चौके और एक छक्का भी शामिल रहा।
चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे युवराज ने भी खुलकर हाथ दिखाए लेकिन लंबे समय तक मैदान पर डटे नहीं रह सके। वह 23 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। गौतम गंभीर 80 गेंदों में छह चौके की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है तो आस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि सात मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 1-0 आगे है। वडोदरा में खेले गए श्रृंखला के पहले मैच में उसने भारत को चार रनों से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications