टिम पेन की अंगुली टूटी, एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पेन के श्रृंखला से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। वह शुक्रवार को स्वदेश लौट जाएंगे। सीए ने अपने बयान में कहा, "दक्षिण आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीम के कप्तान ग्राहम मानोउ को पेन की जगह चुना गया है। मानोउ तीसरे मुकाबले के लिए समय रहते भारत पहुंच जाएंगे।"
पेन के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम को गहरा झटका लगा है। वडोदरा में खेले गए पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले पेन बल्ले के साथ अच्छी लय में दिख रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में आस्ट्रेलियाई टीम के पास कोई विशेषज्ञ विकेटकीपर नहीं रह गया है।
नियमिति विकेटकीपर ब्रैड हेडिन को चोट के कारण इस श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस कारण अब उसे मानोउ का इंतजार है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ब्रेट ली और हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स होप्स भी चोटिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी दूसरे मुकाबले में नहीं खेल सके थे।
सात मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आस्ट्रेलिया ने वडोदरा में 25 अक्टूबर को खेला गया पहला मैच चार रनों से जीता था जबकि भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 28 अक्टूबर को नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में 99 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications