Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेन की अंगुली टूटी, मानोउ लेंगे उनकी जगह (लीड-1)

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पेन के श्रृंखला से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। मानोउ के भारत पहुंचने के साथ ही वह स्वदेश लौट जाएंगे। बुधवार को नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले के दौरान पेन के दाएं हाथ की अंगुली टूट गई थी।

सीए की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने अपने बयान में कहा, "दक्षिण आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीम के कप्तान मानोउ को पेन की जगह चुना गया है। मानोउ तीसरे मुकाबले के लिए समय रहते भारत पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए चयन की खातिर उपलब्ध रहेंगे।"

पेन के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम को गहरा झटका लगा है। वडोदरा में खेले गए पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले पेन बल्ले के साथ अच्छी लय में दिख रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में आस्ट्रेलियाई टीम के पास कोई विशेषज्ञ विकेटकीपर नहीं रह गया है।

नियमित विकेटकीपर ब्रैड हेडिन को चोट के कारण इस श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस कारण अब मेहमान टीम को मानोउ का इंतजार है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ब्रेट ली और हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स होप्स भी चोटिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी दूसरे मुकाबले में नहीं खेल सके थे।

हिल्डिच ने कहा कि टीम के फिजियो एलेक्स कुंटोरिस से लंबी बातचीत के दौरान उन्होंने हेडिन को भारत भेजने को लेकर चर्चा की लेकिन एलेक्स ने कहा कि हेडिन को अभी मैदान में उतराना ठीक नहीं होगा। उनकी स्थिति संतोषजनक है लेकिन उन्होंने लंबे समय से मैच नहीं खेला है।

बकौल हिल्डिच, "हमने फिलहाल हेडिन को भारत भेजने का ख्याल मन से निकाल दिया है। हेडिन इस सप्ताह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के साथ मैदान में उतरेंगे। इसके बाद वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

सात मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आस्ट्रेलिया ने वडोदरा में 25 अक्टूबर को खेला गया पहला मैच चार रनों से जीता था जबकि भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 28 अक्टूबर को नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में 99 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+