गिलक्रिस्ट ने कप्तान रिकी पोंटिंग और कोच टिम नेल्सन के तर्क से भी सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत-आस्ट्रेलिया एकदिवसीय श्रृंखला से पहले खेली गई चैम्पियंस लीग में न्यू साउथ वेल्स के कई खिलाड़ियों के शामिल होने पर पोंटिंग और नेल्सन ने नारजगी जताई थी। दोनों का तर्क था कि जब भारत के खिलाफ सात मैचों की श्रृंखला खेलनी है तो फिर खिलाड़ियों का चैम्पियंस लीग में खेलना थकाने वाली बात होगी।
स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक गिलक्रिस्ट ने कहा, "पिछले छह हफ्तों में आस्ट्रेलियाई टीम का कार्यक्रम चिंताजनक रहा है। मैं रिकी से सहमत हूं कि ऐसे में टीम में संतुलन बनाना मुश्किल है। इस संबंध में कुछ किया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हम बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं दर्शकों की थकान को लेकर चिंतित हूं। उनके लिए क्रिकेट के इतने स्वरूपों के साथ संतुलन बनाना आसान नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।