हिमाचल में पैराग्लाइडिंग टूर्नामेंट का आयोजन रद्द
शिमला, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में चार नवंबर से शुरू होने वाले हिमालयन पैराग्लाइडिंग ओपन-2009 का आयोजन रद्द कर दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि राज्य सरकार के सहयोग न देने की वजह से यह कदम उठाना पड़ा।
'बीलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन' ने शनिवार को इस टूर्नामेंट का आयोजन रद्द कर दिया। यह आयोजन राज्य के कांगड़ा जिले में होने वाला था।
इस संगठन ने अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "हमने हिमालयन पैराग्लाइडिंग ओपन-2009 का आयोजन रद्द करने का फैसला किया है। राज्य सरकार की ओर से सहयोग न मिलने पर यह फैसला किया गया है।"
ठाकुर ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए 140 प्रविष्टि मिली थी जिनमें से ज्यादातर विदेश से थीं। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य राज्य में रोमांचकारी पर्यटन को बढ़ावा देना था। परंतु सरकार गंभीर नहीं थी, ऐसे में हमने इसे रद्द करने का फैसला किया।"
उधर, राज्य सरकार कहना है कि यह संगठन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास एवं पंजीकरण अधिनियम-2002 के तहत हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग (एचपीटीसीएडी) के साथ पंजीकृत नहीं है। लिहाजा वह किसी ऐसे खेल का आयोजन नहीं करा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
