समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आईओसी प्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों के बीच बैठक शुक्रवार को यहां के कोपाकबाना पैलेस होटल में आरंभ हुई।
आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रॉग ने कहा, "आईओसी ने रियो डी जनेरियो में पूरा विश्वास जताया है। हम रियो में कई बार आएंगे और यहां की आयोजन समिति के साथ मिलकर काम करेंगे।"
गौरतलब है कि रियो डि जनेरियो ने शिकागो, मेड्रिड और टोक्यो जैसे शहरों को पछाड़कर ओलंपिक की मेजबानी हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।