आस्ट्रेलिया ने 40 ओवरों में 166 रन बनाए (लीड-2)
आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल हसी 49 रन और वोग्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में टिम पेन की गैरमौजूदगी और कोटला की पिच के मिजाज को भांपते हुए कप्तान पोंटिंग ने वाटसन के साथ सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा खुद संभाला।
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट वाटसन के रूप में गिरा। उन्होंने 59 गेंदों में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाए। उन्हें युवराज सिंह की गेंद पर धौनी ने स्टंप आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 72 रन था।
इसके बाद रिकी पोंटिंग चार चौके की मदद से 59 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पोंटिंग जब आउट हुए तो उस समय आस्ट्रेलिया का कुल योग 128 रन था।
आस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट ग्रेग ह्वाइट रूप में गिरा। वह बिना खाता खोले ही रैना की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 129 रन था।
उल्लेखनीय है कि सात मैचों की श्रृंखला में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। वडोदरा एकदिवसीय में आस्ट्रेलिया ने चार रनों से और नागपुर एकदिवसीय में भारत ने 99 रनों से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications