भारत के 3 विकेट गिरे (लीड-4)
भारतीय टीम 16 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बना सकी है। युवराज सिंह 1 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का पहला विकेट वीरेंद्र सगवाग (11) के रूप में गिरा। उन्हें जानसन बोल्ड कर दिया। इसके बाद तेंदुलकर 47 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 51 रन था। इसके बाद गौतम गंभीर भी 6 रन बनाकर हरित्ज की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 82 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 59 और वाटसन ने 41 रन बनाए।
आस्ट्रेलियाई टीम में टिम पेन की गैरमौजूदगी और कोटला की पिच के मिजाज को भांपते हुए कप्तान पोंटिंग ने वाटसन के साथ सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा खुद संभाला।
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट वाटसन के रूप में गिरा। उन्होंने 59 गेंदों में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाए। उन्हें युवराज सिंह की गेंद पर धौनी ने स्टंप आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 72 रन था।
इसके बाद रिकी पोंटिंग चार चौके की मदद से 59 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पोंटिंग जब आउट हुए तो उस समय आस्ट्रेलिया का कुल योग 128 रन था।
आस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट ग्रेग ह्वाइट रूप में गिरा। वह बिना खाता खोले ही रैना की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 129 रन था। वोग्स 17 और हेनरिक्स 12 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। हरभजन सिंह, युवराज सिंह और रैना को एक-एक विकेट मिले।
उल्लेखनीय है कि सात मैचों की श्रृंखला में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। वडोदरा एकदिवसीय में आस्ट्रेलिया ने चार रनों से और नागपुर एकदिवसीय में भारत ने 99 रनों से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications