गंभीर के कारण निखरी है मेरी बल्लेबाजी : जमशेद
वेबसाइट 'पाक पैशन डॉट नेट' ने जमशेद के हवाले से लिखा है, "पिछले साल जब भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान आई थी, तब मैंने गंभीर से बल्लेबाजी सुधारने के लिए सलाह मांगी थी। गंभीर ने कहा था कि उन्हें मेरे कुछ स्ट्रोक पसंद हैं। गंभीर ने मुझसे कहा था कि धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की जगह मैं उनकी गेंदों पर सिंगल (एक रन) लेने का प्रयास करुं । उनकी इस सलाह ने मेरे खेलने का तरीका बदल दिया।"
न्यूजीलैंड के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सकने वाले जमशेद ने कहा कि गंभीर बहुत सलीकेदार इंसान हैं और उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से समझाया था।
अब तक 12 एकदिवसीय मैचों में चार अर्धशतक लगा चुके जमशेद ने कहा, "गंभीर सुलझे हुए इंसान और उम्दा क्रिकेटर हैं। उन्होंने मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी अपनी बल्लेबाजी सुधारने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि सही शॉट के चयन के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि तेज गेंदबाज अपनी अगली गेंद को विकेट पर कहां गिराने जा रहा है। इसके लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications