मोहाली में भारत को मिला 251 रनों का लक्ष्य
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीता और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खराब शुरुआत से उबरते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 49.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 250 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून व्हाइट ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान रिकी पोंटिंग ने 52 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 49 और माइकल हसी ने 40 रन बनाए।
इस श्रंखला में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज शान मार्श (5), मोएसिस हेनरिक्स (6), मिशेन जानसन (8), ग्राहम मानोउ (7), पीटर सिडल (1) और डगलस बोलिंगर (0) ने निराश किया। नेथन हारित्ज नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत की ओर से आशीष नेहरा ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि हरभजन सिंह को दो और युवराज सिंह को एक सफलता मिली। आस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज-पोंटिंग, मानोउ, बोलिंगर और व्हाइट रन आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications