एशियन इंडोर गेम्स : भारत की 4 मुक्केबाज फाइनल में
चार मुक्केबाजों के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत के नाम कम से कम चार रजत पदक पक्के हो गए हैं।
मैरीकोम ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सोमवार को खेले गए 46 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में फिलीपींस की जोसी गाबुको को 7-3 के अंतर से पराजित किया। फाइनल में उनकी भिड़ंत वियतनाम की होवा नागुई से होगी। यह मुकाबला बुधवार खेला जाएगा।
मैरीकोम के अलावा सरिता देवी ने वियतनाम की खिलाड़ी लेन डोवा थी को 54 किलोग्राम वर्ग में 25-3 के भारी अंतर से पराजित किया। शानदार जीत हासिल करने वाली सरिता अगले दौर में चीन की खिलाड़ी क्वेन झांग से भिड़ेंगी।
इसी तरह एन. उषा और कविता गोयट भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। उषा ने जहां 57 किलो वर्ग में वियतनाम की चुंग नगो थी को 3-2 से पराजित किया वहीं कविता ने 64 किलो वर्ग में एक दिन पहले ही कजाकिस्तान की खासेनोवा सैदा को हराया था।
51 किलोग्राम वर्ग में हालांकि भारत की चोतो लाउरा को हार झेलनी पड़ी। लाउरा को फिलीपींस की एनी एलबानिया ने 6-0 के अंतर से हराया।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications