दिसंबर में इटली लौटेंगे बेकहम, एसी मिलान से किया करार
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताने वाले बेकहम ने मिलान क्लब के साथ औपचारिक करार कर लिया है। वह अगले वर्ष 6 जनवरी को क्लब के लिए इस सत्र का अपना पहला सेरी-ए मैच खेलेंगे।
बेकहम के मौजूदा क्लब लास एंजेलिस गैलेक्सी ने बेकहम को पिछले साल की तरह इस साल भी छह महीने के लिए लोन पर आधारित करार के तहत रोम जाने की छूट दे दी है। बेकहम ने पिछले साल दिसंबर से जुलाई तक इस क्लब को अपनी सेवाएं दी थीं।
मिलान के लिए अच्छा खेलते हुए बेकहम विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली इंग्लैंड टीम में जगह बना सकते हैं। बेकहम ने कहा, "यूरोप लौटना मेरे लिए अच्छी खबर है। मेरा लक्ष्य मिलान को मैच जिताना और विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications