श्रीनगर में नहीं खेलने पर सेना को रणजी ट्रॉफी से निकाला गया
सर्विसेज (सेना) की टीम को श्रीनगर में मेजबान जम्मू एवं कश्मीर की टीम के साथ मंगलवार से चार दिवसीय मैच खेलना था लेकिन सेना की टीम इस मैच के लिए श्रीनगर नहीं पहुंची।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना की प्लेट वर्ग में खेल रही टीम को तत्काल प्रतियोगिता से बाहर करने की घोषणा की।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने अपने बयान में कहा, "एसएससीबी ने श्रीनगर में मैच खेलने को लेकर अपनी मजबूरी जताई और मंगलवार को मैच के लिए वहां नहीं पहुंची। इस कारण उसे रणजी चैम्पियनशिप से बाहर किया जा रहा है।"
श्रीनिवासन ने कहा कि एसएससीबी के खिलाफ इसके अलावा भी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में बीसीसीआई की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान फैसला किया जाएगा।
घाटी में पांच साल बाद रणजी मैचों का आयोजन होना था लेकिन एसएससीबी के इस फैसले के कारण घाटी को इस बार फिर क्रिकेट मैच देखने से महरूम रहना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications