Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियन इंडोर गेम्स : मैरीकोम ने जीता स्वर्ण, 'एआईबीए स्पेशल अवार्ड' से नवाजी गईं (लीड-1)

इधर, मुक्केबाजी की सर्वोच्च संस्था-'द इंटरनेशनल एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन' (एआईबीए) ने मैरीकोम को मुक्केबाजी के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित 'एआईबीए स्पेशल अवार्ड' से नवाजा है।

मैरीकोम को यह सम्मान एआईबीए की कार्यकारिणी की एशियाई सदस्य और एशियन इंडोर गेम्स चैम्पियनशिप की तकनीकी निदेशक श्रीलंका की नियेवा एंबुलदेनिया ने प्रदान किया।

मैरीकोम और कविता ने बुधवार को अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया लेकिन दो अन्य भारतीय मुक्केबाज सरिता देवी और एन. उषा को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

मैरीकोम ने बुधवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में वियतनाम की हाआ नगुयेन थी को 8-6 से पराजित किया। पहले दौर में मैरीकोम 1-0 से आगे थीं। दूसरे दौर में उन्होंने 3-2 की बढ़त बना ली थी। तीसरे दौर में नगुयेन वापसी की और स्कोर को 5-6 तक ले गईं लेकिन चौथे दौर में मैरीकोम ने बाजी मार ली।

कविता ने 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। उन्होंने कजाकिस्तान की खासानोवा सैदा को 8-4 से पराजित किया। 51 किलोग्राम वर्ग में हालांकि सरिता को चीन की क्विन झियांग के खिलाफ 7-9 से हार झेलनी पड़ी। उषा को 57 किलो वर्ग में थाईलैंड की पियामविलाई लियोपेम ने 3-2 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+