For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली की तैयारी

By Staff
नई दिल्ली। करोल बाग और पहाड़गंज इलाके के प्रमुख बाजारों की कायापलट की नगर निगम की योजना से इन क्षेत्रों के लोग बहुत उत्साहित हैं। यहां बड़े बजट से होटलों और अतिथि गृहों का निर्माण होगा। इलाके के लोगों ने पयर्टन मंत्री कुमारी शैलजा की भीड़-भाड़ वाले इलाकों का रूप बदल देने की बुधवार को की गई घोषणा का स्वागत किया है।

इन बाजारों में अक्सर आने वाले छात्र अमनज्योति सिंह ने कहा, "करोल बाग और पहाड़गंज में पार्किं ग एक बहुत बड़ी समस्या है। कई दुकानें और रेस्तरां होने की वजह से यहां भारी भीड़ होती है। यदि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सुधार की कोई योजना बना रहा है तो अच्छा है क्योंकि लंबे समय से इस तरह की योजना की अपेक्षा थी।"

पर्यटन मंत्रालय ने नगर निगम को पहाड़गंज के लिए 4.4 करोड़ रुपये और करोल बाग के लिए 3.3 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। पर्यटन मंत्रालय ने इन दोनों क्षेत्रों में दो पार्किं ग स्थल बनाने व अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए एमसीडी को 1.1 करोड़ रुपये की राशि अलग से दी है।

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले पहाड़गंज में सिंगापुर के पार्किं ग स्थलों जैसा एक कार पार्किं ग स्थल बनाने की भी योजना है। इस नई पार्किं ग व्यवस्था में कारें शक्तिशाली हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से यहां-वहां स्थानांतरित की जा सकेंगी।

जीर्णशीर्ण भवनों और भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद ज्यादातर लोग सस्ते आवास स्थल उपलब्ध हो जाने और इस इलाके के शहर के केंद्र में स्थित होने की वजह से यहां रहना पसंद करते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पर्यटन मंत्रालय राजधानी और राजधानी के आसपास 30,000 अतिरिक्त कमरे बनाने पर काम कर रहा है।

भारत को साल 2010 में 3-14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान यहां 100,000 पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+