Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नईम ने दिखाई दिलेरी, बांग्लादेश एक विकेट से जीता (लीड-3)

222 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश टीम ने 49 ओवरों में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नजमुल हुसैन एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके साथ बांग्लादेश ने पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 के अंतर से अपना नाम कर ली।

105 रनों के कुल योग पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही मेजबान टीम को नईम और महमुदुल्लाह (33) ने मजबूती दी थी। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। महमुदुल्लाह 53 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर रन आउट हुए।

इसके बाद मेजबान टीम हालांकि एक बार फिर लड़खड़ा गई थी लेकिन नईम ने एक छोर संभाले रखते हुए जिंबाब्वे को जीत से महरूम कर दिया। मेजबान टीम की ओर से रकीबुल हसन (31), सकीबुल हसन (20) और मशफिकुर रहीम (23) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिंबाब्वे की ओर से ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतक लगाया। अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले टेलर ने 125 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 118 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा एल्टन चिगुंबुरा ने 38 रनों का योगदान दिया। चिगुंबुरा ने 38 गेंदों पर छह चौके लगाए। इसके अलावा जिंबाब्वे का कोई और बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सका। बांग्लादेश की ओर से अब्दुर रज्जाक, सकीबुल और महमुदुल्लाह ने तीन-तीन विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+