Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मार्श का शतक, आस्ट्रेलिया के 250 रन पूरे (लीड-6)

पारी की शुरुआत करने आए मार्श (नाबाद 101) की शानदार पारी की बदौलत मेहमान टीम ने अपनी पारी के 250 रन भी पूरे कर लिए हैं। मेहमान टीम ने 41 ओवरों के खेल में यह आंकड़ा छुआ। इस दौरान आस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक 106 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाने वाले मार्श के साथ कैमरून व्हाइट चार रन बनाकर नाबाद थे।

आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया है। वॉटसन 93 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। शॉन मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 145 रन जोड़ने वाले वॉटसन ने 89 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

वॉटसन ने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वॉटसन को हरभजन सिंह ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। दूसरे विकेट के रूप में कप्तान रिकी पोंटिंग पेवेलियन लौटे। पोंटिंग ने 45 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। उन्होंने मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। पोंटिंग का विकेट प्रवीण कुमार ने लिया।

इस मैच के लिए मेहमान टीम ने तीन परिवर्तन किए हैं। खराब फार्म में चल रहे मिशेल जानसन के स्थान पर तेज गेंदबाज क्लिंटन मैके को टीम में जगह मिली है जबकि एडम वोग्स, मोएसिस हेनरिक्स का और बेन हिफेनहास तेज गेंदबाज पीटर सिडल का स्थान लेंगे।

मैके को ब्रेट ली के स्थान पर भारत बुलाया गया है। ली कोहनी में चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। हेनरिक्स और सिडल भी चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। हेनरिक्स की मांसपेशी में खिंचाव था जबकि सिडल को पीठ में तकलीफ थी।

भारतीय टीम ने भी दो परिवर्तन किये हैं। चार मैचों तक इंतजार करने के बाद आखिरकार मुनाफ पटेल को खेलने का मौका मिल गया। उन्हें ईशांत शर्मा के स्थान पर अंतिम-11 में जगह दी गई है जबकि विराट कोहली के स्थान पर गौतम गंभीर की वापसी हुई है।

गंभीर को दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त मेहमान कप्तान रिकी पोंटिंग के एक शॉट से गले में चोट लग गई थी। वह मोहली में खेले गए चौथे मुकाबले में नहीं खेल सके थे। उनका स्थान कोहली ने लिया था।

सात मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में भारत को 24 रनों से हराकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी।

पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रनों से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+