Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर ने पूरे किए 17,000 रन

तेंदुलकर ने हैदराबाद के करीब उप्पल में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय मैच के दौरान बेन हिफेनहास की गेंद पर तीन रन लेने के साथ साथ यह मील का पत्थर स्थापित किया। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस मैच में सात रन बनाने की जरूरत थी। यह उनके करियर का 435वां मैच है।

तेंदुलकर ने 17,000 रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान कुल 44 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1851) चौके और 177 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।

तेंदुलकर ने 18 दिसंबर, 1989 को गुजंरावाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी। तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं और उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+