तेंदुलकर के बल्ले से निकला 45वां एकदिवसीय शतक
पिछले 20 वर्षो से भारतीय क्रिकेट के खेवनहार रहे तेंदुलकर ने अपनी 81 गेंदों की तेज पारी के दौरान 10 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है।
इससे ठीक पहले, तेंदुलकर ने अपनी इसी पारी में सात रनों का आंकड़ा पार करने के साथ एकदिवसीय मैचों में 17,000 रन पूरे किए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
तेंदुलकर ने बेन हिफेनहास की गेंद पर तीन रन लेने के साथ साथ यह मील का पत्थर स्थापित किया। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस मैच में सात रन बनाने की जरूरत थी। यह उनके करियर का 435वां मैच है।
तेंदुलकर ने 17,000 रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान कुल 45 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1861 चौके और 180 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।
तेंदुलकर ने 18 दिसंबर, 1989 को गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी। तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं और उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications