हुड़दंगियों को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीकी रेलगाड़ियों में बनेगी जेल
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक विश्व कप आयोजन समिति ने सरकार की मदद से लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में पुलिस चौकी और कारागार बनाने का फैसला किया है। इसका कारण यह है कि आयोजन समिति इस बात को लेकर आशंकित है कि रेलगाड़ी यात्रा के दौरान प्रशंसक हुड़दंग मचा सकते हैं।
2010 विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैनी जॉर्डन ने कहा, "हुड़दंग करने पर रेलगाड़ी में ही मामला दर्ज किया जाएगा और हुड़दंगियों को वहीं जेल में भी डाल दिया जाएगा।"
आयोजन समिति ने हुड़दंग की आशंका को देखते हुए विश्व कप के आयोजन के मद्देनजर 41,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की मांग की है।
बकौल जॉर्डन, "दक्षिण अफ्रीका के सभी आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मी पैजल गश्त लगाने के साथ-साथ घोड़ों, कारों और हेलीकॉप्टरों की मदद से स्थिति का मुआयना करते रहेंगे। सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत संवेदनशील मामला है और इसे लेकर हम किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications