Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंजमाम ने अफरीदी को एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाने की मांग की

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने इंजमाम के हवाले से लिखा है कि ट्वेंटी-20 टीम का कप्तान बनने के साथ ही अफरीदी अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलने लगे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने जिस जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की, उससे साफ है कि वह एकदिवसीय टीम का कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं।

इंजमाम ने कहा, "मेरे लिहाज से ट्वेंटी-20 टीम का कप्तान बनने के बाद अफरीदी ने साबित किया है कि वह पहले से कहीं अधिक परिपक्व और जिम्मेदार हो गए हैं। ऐसे में उन्हें एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपकर यूनुस खान को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया जाना चाहिए।"

इंजमाम मानते हैं कि अफरीदी के टीम के दूसरे सदस्यों के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं और वह अपनी बात बेहतर तरीके से साथियों के सामने रख सकते हैं। इंजी ने कहा, "जिम्मेदारी के साथ-साथ अफरीदी में संवाद की कला भी है। एक कप्तान में यह गुण होना ही चाहिए क्योंकि उसे सभी को जोड़कर रखना होता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+