रोनाल्डो के लिए टखने का ऑपरेशन अनिवार्य नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रोनाल्डो ने गुरुवार को एम्सटर्डम में हॉलैंड के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक निकोलस वान जिक से परीक्षण कराया। इसी के बाद उनके क्लब ने यह घोषणा की। रोनाल्डो ने 2008 में अपने टखने का ऑपरेशन कराया था।
टखने की चोट से उबरने के लिए विश्व के सबसे महंगे खिलाड़ी रोनाल्डो को 15 दिनों तक आराम करना होगा और फिर 15 दिनों के विशेष प्रशिक्षण के बाद वह मैदान में उतर सकेंगे।
मेड्रिड के दो प्रमुख खेल समाचार पत्रों- 'एएस' और 'मार्का' ने उम्मीद जताई है कि रोनाल्डो 29 नवंबर को बार्सिलोना के साथ खेले जाने वाले महत्वपूर्ण स्पेनिश लीग मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे।
इस चोट के कारण रोनाल्डो 14 और 18 नवंबर को बोस्निया के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबलों में अपने देश पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications