ज्योति रंधावा संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर
रंधावा ने पहले दौर में टू-अंडर 70 का कार्ड खेला। पहले दौर में उन्होंने फोर-अंडर 68 का कार्ड खेला था। इस तरह उनका कुल स्कोर सिक्स-अंडर 138 हो गया है। इस स्कोर के साथ वह वुड्स से चार शॉट पीछे संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर चल रहे हैं।
वुड्स ने दूसरे दौर में फाइव-अंडर पार 67 का कार्ड खेला और निक वैटनी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए।
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी चिन्नास्वामी मुनियप्पा ने 69 का स्कोर हासिल करते हुए अपनी स्थिति बेहतर की। वह पहले दौर के बाद 57वें स्थान पर थे। अब वह संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
देश के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि हाल ही में एशियाई टूर में लगातार दो सफलताएं हासिल करने वाले युवा खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर संयुक्त रूप से 70वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications