मैक्लम का शतक, न्यूजीलैंड ने गंवाए 6 विकेट (लीड-3)
न्यूजीलैंड टीम ने 41 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट गंवाकर 232 रन बना लिए थे। मैक्लम 112 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैकब ओरम ने नौ रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड (6), मार्टिन गुपटिल (62), रॉस टेलर (0), हरफनमौला स्कॉट स्टायरिश (9), कप्तान डेनियल विटोरी (30) और नेथन ब्रूम (0) के विकेट गंवाए हैं।
गुपटिल ने अपनी 70 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि विटोरी ने 33 गेंदों की तेज पारी में एक चौका लगाया। गुपटिल ने मैक्लम के साथ दूसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़े।
दोनों देशों के बीच पहली बार तटस्थ आयोजन स्थल पर खेली जा रही तीन मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 138 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications