जिंबाब्वे मुश्किल में, 3 विकेट गिरे (लीड-3)
जिंबाब्वे की टीम ने अपने तीनों विकेट 40 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज मार्क वर्मयुलेन (8), चामू चिबाबा (21) और ब्रेंडन टेलर (2) रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे। हेमिल्टन मास्काद्जा नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तातेंदा ताइबू ने एक रन बनाया था।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। अमला ने 96 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए जबकि कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 39 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रनों का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अब्राहम डिविलियर्स (51), एल्वारो पीटरसन (39) और एल्बी मोर्कल (नाबाद 50) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डिविलियर्स ने जहां अपनी 51 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा, वहीं पीटरसन ने 36 गेंदों पर चार चौके लगाए।
मेहमान टीम के लिए सबसे तेज पारी खेलने का श्रेय मोर्कल के नाम रहा। मोर्कल ने 39 गेंदों का सामना कर तीन चौके और उतने ही छक्के लगाए। मार्क बाउचर (18) ने हालांकि निराश किया। जिंबाब्वे की ओर से रे प्राइस ने तीन सफलता हासिल की जबकि चामू चिबाबा और ग्रीम क्रेमर को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications